पंजाब में देर रात भीषण हादसा, तेज रफ्तार जीप की टिप्पर से जोरदार टक्कर

Edited By VANSH Sharma,Updated: 06 Jul, 2025 10:50 PM

horrible accident late night in punjab

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब ज़िले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

फतेहगढ़ साहिब (बिपिन): पंजाब के फतेहगढ़ साहिब ज़िले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा गांव आदमपुर के पास हुआ, जहाँ एक खड़ी टिप्पर (बड़ा ट्रक) से एक बोलेरो जीप जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि जीप चला रहे बलवंत राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे 12 साल के बच्चे सिकंदर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

PunjabKesari

थाना सरहिंद के सब-इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जीप हिमाचल प्रदेश से फल और सब्जियां लेकर गुरुग्राम की सब्ज़ी मंडी जा रही थी। रास्ते में गांव आदमपुर के पास सड़क पर खड़े एक टिप्पर से बोलेरो जीप जा भिड़ी। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और थाना सरहिंद की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!