गृह मंत्री अमित शाह की आज पंजाब फेरी, पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट (तस्वीरें)

Edited By Urmila,Updated: 13 Feb, 2022 10:55 AM

home minister amit shah s punjab ferry today

प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के फिरोजपुर दौरे दौरान उनको किसानों के विरोध कारण वापस जाना पड़ा था। उनके बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब आ रहे हैं। पटियाला के बाद उनकी...

लुधियाना (राज): प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के फिरोजपुर दौरे दौरान उनको किसानों के विरोध कारण वापस जाना पड़ा था। उनके बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब आ रहे हैं। पटियाला के बाद उनकी फेरी लुधियाना में रहेगी। दरेसी मैदान में रैली कारण किसी तरह की कोई कमी न रहे, इसलिए कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट हो गई है। रविवार को केंद्रीय एजेंसियां दरेसी पहुंच गई। पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एजेंसियों के साथ दरेसी मैदान का पूरा जायजा लिया। सी.पी. ने अपनी टीम के साथ दरेसी मैदान में एक मीटिंग की और रैली स्थान का सुरक्षा प्लान तैयार किया। एक दिन पहले पूरे एरिया को घेर लिया गया। सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स ने दरेसी मैदान को घेरा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का पंजाब दौरा, चुनावी अखाड़े में होंगी रू-ब-रू

PunjabKesari

मैदान के आसपास दुकानें रहेंगी बंद, छतों पर मौजूद रहेगी पुलिस
अमित शाह के लुधियाना दौरे दौरान पुलिस किसी तरह का कोई खतरा नहीं लेना उठाना चाहती इसलिए जिस रोड से गृह मंत्री का काफिला निकलना है, वहीं पुलिस फोर्स पूरी तरह तैनात रहेगी। इसके अलावा दरेसी मैदान के आसपास सभी दुकानें बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही दुकानों और घरों की छतों पर मुलाजिम रहेंगे। छतों पर दुकानों या घरों के मकान मालिकों को भी जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की भी नाकाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः  Election Commission ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की नई हिदायतें, पढ़ें

PunjabKesari

शहर के बीच है मैदान, इसलिए चुना दरेसी
दरेसी मैदान शहर के अंदरूनी इलाको में है। यह मैदान काफी पुराना है, जहां दशहरा मेला लगता है। इससे पहले लाल कृष्ण अडवानी साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस के साथ ही दूसरे पार्टियों के बड़े नेता यहां रैली कर चुके हैं। शहरी इलाका होने के कारण भाजपा शहरी वोटरों को लुभाने के लिए यहां रैली कर रही है जिससे शहरी इलाकों के लोगों को पहुंचने में किसी तरह की कोई मुश्किल न हो। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!