पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे School और दफ्तर , यहां देखें कब...

Edited By Vatika,Updated: 02 Oct, 2024 08:43 AM

holiday in punjab

पंजाब सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है।

पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, 3 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन की जयंती है। मान सरकार ने इस दिन भी छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन भी राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। साथ ही सभी सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। वहीं इसी दिन राज्य में ड्राईडे भी घोषित किया गया है, जिस कारण राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। 

बता दें कि महाराजा अग्रसेन की जयंती हर साल हिंदू कैलेंडर के आश्विन महीने के चौथे दिन मनाया जाता और इस बार 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। वैश्य समाज के लोग महाराज अग्रसेन को याद करने के उद्देश्य से इस दिन को उनके नाम समर्पित करते हैं। अग्रसेन जयंती के अवसर पर वैश्य समाज के लोग कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

बता दें कि इस महीने दशहरा, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे कई बड़े त्योहार हैं। इसकी वजह से इस महीने में लंबी छुट्टी मिलेंगे। 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंति की भी छुट्टी घोषित की गई है। 12 अक्टूबर को दशहरा  मनाया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!