पंजाब के इन जिलों में अगले 3 घंटे फिर भारी, तेज बारिश और बिजली गिरने का Alert

Edited By VANSH Sharma,Updated: 07 Sep, 2025 06:19 PM

heavy rain and lightning alert in punjab

पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

यह अलर्ट गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और एसबीएस नगर जिलों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!