किसानों पर मौसम की मार: तेज बारिश से तैयार गेहूं की फसल तबाह

Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2026 04:28 PM

rain effect on farmer

गुरदासपुर में बारिश का कहर: कटाई को तैयार गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा

गुरदासपुर (विनोद): जिले में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कटाई के लिए पूरी तरह तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर बारिश और तेज हवाओं का असर साफ दिखाई देने लगा है।

सुबह से रुक-रुक कर हो रही तेज और हल्की बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल गिरने लगी है। इससे न केवल कटाई में देरी होगी, बल्कि पैदावार और गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि वे एक-दो दिन में कटाई शुरू करने वाले थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में गिरी फसल के दाने काले पड़ने का खतरा रहता है, जिससे मंडियों में उचित दाम मिलना मुश्किल हो जाता है।

किसान संगठनों के नेताओं, जिनमें किरती किसान यूनियन के नेता सतबीर सिंह सुलतानी शामिल हैं, ने कहा कि अगर बारिश एक-दो दिन और जारी रही तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश का असर तिलहन फसलों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने की उम्मीद में आसमान की ओर देख रहे हैं और अपनी फसल को बचाने के लिए चिंतित हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!