Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2024 06:27 PM
श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर आज जालंधर से कांशी बनारस के लिए ट्रेन रवाना की गई है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर आज जालंधर से कांशी बनारस के लिए ट्रेन रवाना की गई है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान डेरा सचखंड बल्लां के महाराज श्री निरंदन दास जी की तबीयत खराब हो गई जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें : Farmer Protest: आंसू गैस के गोलों के बीच बिगड़ी पंजाबी Actress की तबीयत, माहौल तनावपूर्ण
बताया जा रहा है अब उनकी तबीयत पहले से ठीक है। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बात उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है और कहा कि सिर्फ सफोकेशन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है। गौरतलब है कि आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु बेगमपुरा ट्रेन में बैठ कर बनारस के लिए रवाना हुए हैं और ट्रेन के अंदर ही महाराज श्री निरंदन दास की तबीयत बिगड़ी गई थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत अब ठीक है लेकिन वह इस बार यात्रा में शामिल नही हुए।
यह भी पढ़ें : Vigilance की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम कर्मचारियों के नाम पर रिश्वत लेता कर्मी गिरफ्तार
बता दें कि 24 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाई जा रही है। श्री गुरु रविदास के जन्मस्थान पर इस पर्व को मनाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी आते हैं। यह विशेष ट्रेन 25 फरवरी को वाराणसी से रवाना होगी और 26 फरवरी को जालंधर लौटेगी। इस ट्रेन में जाने वाले श्रद्धालुओं की बुकिंग के अलावा खाने-पीने की व्यवस्था भी डेरा सचखंड बल्लां की ओर से की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here