किसान आंदोलन के चलते हरियाणा सरकार ने पंजाब के लिए बंद की बस सेवाएं

Edited By Vatika,Updated: 25 Nov, 2020 04:02 PM

haryana government stops bus services for punjab

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के दिल्ली कूच के चलते चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की बस सेवा हरियाणा के लिए बंद रहेगी।

चंडीगढ़ः  कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के दिल्ली कूच के चलते चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की बस सेवा हरियाणा के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए भी इस कारण बस सेवा प्रभावित रहेगी। यही कारण है कि प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इंक्वायरी के बाद ही अपनी यात्रा का प्लान करें। इसके लिए वे 0172-2700006 आई.एस.बी.टी.-17 और 0172-2624403 व 0172-2624413 आई.एस.बी.टी.-43 पर संपर्क कर सकते हैं।

PunjabKesari
दरअसल, डेढ़ महीने से चल रहा किसानों का आंदोलन अब आक्रामक रूप धारण करता जा रहा है। पंजाब-हरियाणा के किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। बुधवार सुबह से ही किसानों ने अपने कदम दिल्ली की तरफ बढ़ा लिए हैं। हरियाणा पंजाब बार्डर पर आस-पास के गांवों से लोग आंदोलनकारी किसानों के लिए दूध और अन्य जरूरी सामान लेकर पहुंच रहे हैं। उधर, किसानों का कहना है कि सरकार ज़्यादती करेगी तो वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। इन संगठनों का कहना है कि अगर उन्हें रोका जाता है तो पड़ोसी राज्यों से दिल्ली आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इनका कहना है कि देशभर के किसान दिल्ली मार्च करेंगे। इनको रास्ते में जहां भी रोका जाएगा, वह वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। वहीं दिल्ली सरकार ने किसान संगठनों को रैली की इजाजत नहीं दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!