Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Sep, 2020 09:49 AM
जाखड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रदेश सरकार की कार्रवाई को पूरी तरह गैर-संवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा............
चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी, धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ 20 सितम्बर को प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हरियाणा सरकार द्वारा रोके जाने पर रोष प्रकट किया है।
जाखड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रदेश सरकार की कार्रवाई को पूरी तरह गैर-संवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा हमेशा ही छोटे-बड़े भाई की तरह रहते रहे हैं। हरियाणा सरकार को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। जाखड़ ने चिट्ठी में आशा प्रकट की कि भविष्य में दोनों राज्यों के बीच खटास पैदा नहीं की जाएगी और हरियाणा सरकार पुन: इस प्रकार का व्यवहार नहीं करेगी।