हरसिमरत बादल ने Drugs से हुई मौ/तों के पेश किए आंकड़े, पंजाब सरकार से मांगा जवाब

Edited By Kamini,Updated: 21 Aug, 2026 04:30 PM

harsimrat badal presents data on drug

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में नशे से हो रही मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।

पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में नशे से हो रही मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिछले 7 दिनों में नशे के कारण हुई 7 मौतों के आंकड़े पेश करते हुए सरकार से जवाब मांगा।

PunjabKesari

हरसिमरत कौर बादल ने पोस्ट में मृतकों के आंकड़े:

11 अगस्त को मानसा में 16 वर्षीय अमरीक सिंह मृत मिला।
11 अगस्त को फिरोजपुर में इलाज दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत टूट की मौत हुई।
14 अगस्त को गुरविंदर सिंह और कुलदीप सिंह नाम के 2 युवक सड़क किनारे मृत मिले, जिनकी बाजुओं में सिरिंज लगी हुई थी। 
18 अगस्त को फाजिल्का में 25 वर्षीय पवन कुमार और टाहलीवाला बोदला गांव में 20 वर्षीय करनजीत सिंह की मौत हुई। 
19 अगस्त को पंजावा गांव में 42 वर्षीय सुखजिंदर सिंह की मौत हुई।

अकाली सांसद ने कहा कि ये सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि वास्तविक लोग थे, जिनके परिवार थे और जो नशे की वजह से अपनी जान गंवा बैठे। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन मौतों की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को संबोधित करते हुए पोस्ट में तीखी टिप्पणी की और कहा कि सरकार के हाथों पर इन मौतों का खून है। उन्होंने यह भी कहा कि इन मृतकों का जिक्र सरकार के ‘रिपोर्ट कार्ड’ में जरूर होना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!