जी.एस.टी. विभाग की फर्नेस कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दस्तावेज किये जब्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 May, 2022 11:06 PM

gst major action against the department s company

राज्य जी.एस.टी. विभाग के डिस्ट्रिक्ट-1 की टीम द्वारा महानगर की एक फर्नेस कंपनी पर इंस्पैक्शन की।

लुधियाना (सेठी) : राज्य जी.एस.टी. विभाग के डिस्ट्रिक्ट-1 की टीम द्वारा महानगर की एक फर्नेस कंपनी पर इंस्पैक्शन की। यह कार्रवाई पंजाब टैक्सेशन कमिश्नर कमल किशोर यादव के दिशा-निर्देशों पर व राज्य जी.एस.टी.  डिप्टी कमिश्नर (लुधियाना) रणधीर कौर की अगुवाई व असिस्टेंट कमिश्नर लुधियाना-1 हरसिमरत कौर ग्रेवाल की टीम स्टेट टैक्स ऑफिसर लवजिंदर सिंह बराड़, विक्रम बाजवा, सतिंदर पाल सिंह, इंस्पेक्टर राकेश कुमार, पूनम, आरुष घई, वरुण कुमार व अन्य अधिकारियों द्वारा की गई। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कोहड़ा स्थित फर्म मोहित फर्नेस की टर्नओवर सप्रेशन के संदेह में की गई। इसके साथ कार्रवाई स्थल से अधिकारियों ने सेल-परचेस संबंधी दस्तावेज़, कुछ लूज़ पर्चियां व अन्य कई दस्तावेजों को ज़ब्त किया, जिसकी स्क्रूटनी कर पता लगाया जाएगा की उक्त फर्म किसी भी प्रकार से कर चोरों में सम्मिलित थी कि नहीं।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग को जानकारी मिली थी कि उक्त फर्म की बुक्स में दिखाए गए मॉल के मुताबिक उपरोक्त स्टॉक मौजूद नहीं है। इसके साथ उक्त टर्नओवर कम दिखाने के चक्कर में मॉल की खरीद फरोख्त फर्म परिसर से बाहर ही कर देता था, जिसके चलते सरकार को कम कर जमा करवाना पड़े। अधिकारियों ने बताया कि ज़ब्त दस्तावजों की गहनता से जांच कर, उक्त फर्म पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!