पंजाब में कल सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहें स्कूल-कॉलेज सहित ये संस्थान
Edited By Kalash,Updated: 21 Sep, 2025 06:12 PM

कल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा कल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। राज्य के लोगों को 22 तारीख यानी कल सोमवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। बता दें कि महाराजा अग्रसेन जयंती 22 सितंबर को है। इस दौरान पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की गई है।
पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य के सार्वजनिक अवकाशों में 22 सितंबर की छुट्टी भी शामिल है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। हालांकि इस छुट्टी से पहले रविवार पड़ रहा है। इस प्रकार सरकारी कर्मचारियों और बच्चों के लिए रविवार और सोमवार को एक साथ दो छुट्टियां आ गई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here