सेहत सहूलियतों को लेकर सरकारी दावों की पोल खुली, टॉर्च जलाकर मरीज का इलाज करने को मजबूर स्टाफ

Edited By Urmila,Updated: 04 Mar, 2026 03:42 PM

government claims about health facilities exposed

पंजाब सरकार भले ही मेडिकल सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन अगर जमीनी स्तर पर बात करें तो सारे दावे फेल होते दिख रहे हैं।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब सरकार भले ही मेडिकल सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन अगर जमीनी स्तर पर बात करें तो सारे दावे फेल होते दिख रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बॉर्डर इलाके कलानौर के सिविल अस्पताल में एक मरीज का इलाज मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर किया जा रहा है। कलानौर के सिविल अस्पताल के हालातों की बात करें तो बिजली जाने के बाद न तो रोशनी का इंतदाम है, न ही सफाई का कोई इंतजाम है और डॉक्टरों की भी कमी है। इस मौके पर बातचीत के दौरान कलानौर जैलदार पंचायत के सरपंच जतिंदर कुमार गोरा ने बताया कि इस अस्पताल के इंतजाम ठीक नहीं हैं। वहीं, स्टाफ का भी कहना है कि सफाई के साथ-साथ उन्हें और भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!