पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2026 10:06 AM

good news for punjab students

सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं के साइंस विद्यार्थियों को मिलेगी जे.ई.ई. मेन्स और नीट की मुफ्त कोचिंग, शिक्षा विभाग ने मांगा डाटा

लुधियाना(विक्की) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। डायरैक्टर स्कूल एजुकेशन (सैकेंडरी शिक्षा) पंजाब के कार्यालय की ओर से राज्य के नॉन एस.ओ.ई. और पी.एम. श्री स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के साइंस विद्यार्थियों को जे.ई.ई. मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी करवाने की योजना बनाई गई है।

इस संबंध में डायरैक्टर स्कूल एजुकेशन (सैकेंडरी शिक्षा) द्वारा सभी जिला शिक्षा अफसर (सैकेंडरी शिक्षा), स्कूल प्रमुखों/इंचार्जों, सभी पी.डी.एम. (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो) तथा डी.एन.एल. को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे साइंस विद्यार्थियों की स्कूल वाइज और विद्यार्थी वाइज जानकारी एक सैंपल गूगल शीट के माध्यम से 5 अक्टूबर तक मंगवाई गई है। स्कूलों में तैनात कंप्यूटर फैकल्टी अध्यापक 5 अक्तूबर तक इस गूगल शीट को हर हाल में भरना सुनिश्चित करेंगे।

पूरे जिले के डाटा को जिला स्तर पर कंसोलिडेट करने के लिए जिला शिक्षा अफसर द्वारा 2 कम्प्यूटर फैकल्टी की ड्यूटी लगाई गई है। इन कम्प्यूटर फैकल्टी अध्यापकों का पूरा विवरण फोन नंबर सहित व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मुख्यालय को भेजने के आदेश दिए गए हैं। कम्प्यूटर फैकल्टी जिले की गूगल शीट में साइंस ग्रुप वाले स्कूलों के नाम और विद्यार्थियों के कॉलम को पहले से तय कर शीट तैयार करेंगे ताकि किसी भी स्कूल का डाटा आपस में ओवरलैप न हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की निजी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!