Amritsar का एक और वीडियो हो रहा खूब वायरल, घूमने आया युवक नशे में धुत्त मिला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Apr, 2026 03:12 PM

golden temple viral

इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

अमृतसर(रमन): अमृतसर के पवित्र स्थल गोल्डन टेंपल घूमने आया एक युवक बीच सड़क पर नशे की हालत में झूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक नशे की हालत में नजर आ रहा है। हालत देखकर यह साफ प्रतीत होता है कि वह नशे में हैं। आपको बता दें कि यह पहला वीडियो नहीं है इससे पहले भी कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं।

इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो बनाते हुए व्यक्ति ने उससे पूछा – “कौन-सा नशा किया है?” इस पर युवक ने लड़खड़ाती आवाज में जवाब दिया – “मैंने भांग पी है।“ जब उससे आगे पूछा गया कि वह कहां खड़ा है, तो उसने कहा, गोल्डन टेंपल के पास।

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने दोबारा पूछा - “कौन-सा नशा किया?” युवक ने जवाब दिया - “मैंने गोटा पिया है।“ इसके बाद राहगीर ने यह भी पूछा कि क्या उसने चिट्टे का नशा किया है, जिस पर युवक ने तुरंत इंकार करते हुए कहा – “नहीं, मैं तो बस घूमने आया था, भांग का गोटा पिया है।“

इस संबंध में थाना बी डिवीजन के एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह औलख ने कहा कि यह जो वीडियो वायरल हो रही है इसकी जांच करवाई जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

राहगीर और युवक के बीच हुई बातें

इस मामले को लेकर दो वीडियोज सामने आई हैं -

पहली वीडियो 29 सेकंड की है, जिसमें नशे में बेसुध युवक एक ही जगह पर खड़ा दिखाई देता है।

दूसरी वीडियो एक मिनट तीन सेकंड की है। इस वीडियो में युवक लगभग 10 सेकंड तक नशे में बेसुध-सा दिखाई देता है। वीडियो में देखा जाता है कि सामने से कोई व्यक्ति उसे जोर से आवाज लगाता है, जिसके बाद वह होश में आता है और वीडियो बनाने वाले की तरफ देखने लगता है।

इसके बाद वीडियो बनाने वाला राहगीर उसके पास आकर पूछता है - कौन-सा नशा किया है?

जवाब मिलता है - भांग का।

फिर वह कहता है - भांग से ऐसा नहीं होता जैसे तू झूल रहा है।

फिर राहगीर युवक से सवाल करता है - किधर खड़ा है?

तो वह हाथ से सड़क की तरफ इशारा करते हुए कहता है - गोल्डन टेंपल।

फिर से युवक से सवाल किया जाता है – कौन-सा नशा किया है?

तो जवाब में वह कहता है - घोटा पिया है।

राहगीर पूछता है - चिट्टा तो नहीं लगाया?

युवक कहता है - नहीं, भांग पी है।

राहगीर पूछता है - रोज पीते हो?

युवक जवाब देता है - नहीं, कभी-कभी। आज मैंने छुट्टी की थी, घूमने आया हूं।

इस वायरल हो रही वीडियो के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!