Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज का भाव

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2026 12:12 PM

gold silver rate

मंगलवार को सोने और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन

पंजाब डेस्क: मंगलवार को सोने और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।

24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 1,49,800 रुपये थी। वहीं, 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,38,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो सोमवार को 1,39,310 रुपये था।

चांदी की बात करें तो इसके दाम भी कम हुए हैं। मंगलवार को चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोमवार को इसका भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो था। सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!