Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2026 04:33 PM

जालंधर सराफा एसोसिएशन ने शुक्रवार को सोना-चांदी के ताजा भाव
पंजाब डेस्क: जालंधर सराफा एसोसिएशन ने शुक्रवार को सोना-चांदी के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। नए रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,47,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,180 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
वहीं, चांदी की कीमत 2,29,600 रुपये प्रति किलोग्राम रिकॉर्ड की गई है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के चलते कीमती धातुओं के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को सलाह दी गई है कि खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सराफा बाजार में ताजा रेट की पुष्टि जरूर कर लें।