लिव इन में रहते करवाया Girlfriend का गर्भपात, सेना का जवान था आरोपी

Edited By Vatika,Updated: 24 Jan, 2023 04:02 PM

girlfriend got abortion done while living in

आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

डेरा बस्सीः शादी का झांसा देकर 3 साल तक लिव-इन रिलेशन में रही एक बच्ची की मां के साथ रेप करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने 2 बच्चों के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। मई 2022 को दी गई इस शिकायत की जांच जिला पुलिस द्वारा की गई थी, जिसके निर्देशों पर 8 महीने बाद केस दर्ज किया गया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 2014 में हुआ था, जिसके पास 7 साल का बेटा भी है। घरेलू झगड़े के कारण उसका 2 अगस्त 2019 को तलाक हो गया और वह अपने बेटे के साथ मायके घर रहने लग पड़ी। उसने एक प्राईवेट सुरक्षा एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया, जहां उसकी जान-पहचान मैनेजर मनोज कुमार के साथ मोहाली में हुई। मनोज फौज से सेवामुक्त है और उसकी पहली पत्नी से 2 बच्चे है। उसकी पत्नी की हादसे में मौत हो गई थी। 

पीड़िता ने बताया कि मनोज की दूसरी पत्नी से नहीं बनी थी और इसके बाद वह 3 साल तक घर बसाने का झांसा देकर लिव-इन में रह कर रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। यहां तक की गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। अब वह शादी से पीछे हो रहा है जबकि उनका रिश्ता सार्वजनिक हो चुका है। उधर, डेराबस्सी थाना प्रमुख अनुसार मामला दर्ज करके इस संबंधित अगली कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!