विदेश जाने के लिए बायोमेट्रिक्स करवाने जालंधर आ रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, मौके पर मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 13 Jun, 2026 05:36 PM

national highway accident death

नेशनल हाईवे पर पड़ते गांव जीउनपुरा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): नेशनल हाईवे पर पड़ते गांव जीउनपुरा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कार्तिक भारद्वाज (गांव बरोट) और रजत (गांव डांड) हरियाणा कैथल के रूप में हुई है। मृतकों की उम्र 23-24 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों युवक विदेश जाने के लिए वीजा के लिए बायोमेट्रिक्स करवाने जालंधर जा रहे थे तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि युवकों की कार का टायर पंचर हो गया और टूल किट न होने के कारण वे सड़क किनारे खड़े होकर मदद मांग रहे थे। इसी बीच उत्तराखंड का एक ट्रक ड्राइवर हर्ष शर्मा उनकी मदद के लिए रुका। इसी समय अंबाला की ओर से आ रहे एक ट्रक ने तीनों को कुचल दिया।

हादसा इतना भयानक था कि कार्तिक और रजत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्ष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया जो कि पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मुल्हेपुर थाने के सहायक थानेदार रूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!