पुलिस चेकपॉइंट पर तैनात जवान पर जानलेवा हमला, सर्विस राइफल लूटी

Edited By Urmila,Updated: 31 May, 2026 09:36 AM

major incident at harike headworks

खबर सामने आई है कि हरिके हेडवर्क्स चेकपॉइंट पर एक होम गार्ड जवान को तेजधार हथियारों से घायल कर उसकी सर्विस राइफल चोरी कर ली गई।

हरिके पत्तन (साहिब संधू): खबर सामने आई है कि हरिके हेडवर्क्स चेकपॉइंट पर एक होम गार्ड जवान को तेजधार हथियारों से घायल कर उसकी सर्विस राइफल चोरी कर ली गई। जानकारी के मुताबिक, होम गार्ड जवान सुखविंदर सिंह (52) रात को ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अचानक उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी राइफल छीनकर भाग गए।

सुखविंदर सिंह घायल हालत में भागा और बैरक में सो रहे अपने साथियों को जगाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सुखविंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके का जायजा लेने के बाद पुलिस पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!