रात 1 बजे BF से मिलना नाबालिगा को पड़ा भारी, एक गलत फैसला और सब कुछ हो गया तबाह

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2021 05:18 PM

girl reached to meet boyfriend at late night

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 16 साल है और वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

गुरदासपुर (हरमन): थाना पुराना शाला की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 16 साल है और वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 

उसने बताया कि उसके घर नज़दीक करीब 23 वर्षीय बलजीत रहता है, जिसके साथ करीब एक साल से उसकी दोस्ती थी। 11 जून को उक्त नौजवान ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जिस पर वह रात 1 बजे उसके घर चली गई और उसके कमरे में बैठ गई। उक्त नौजवान ने विवाह करवाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अगली सुबह उसके परिवार वाले उसे ढूंढते हुए बलजीत के घर आकर पीड़िता को अपने घर ले गए। 

पीड़िता ने  आपबीती अपने माता पिता को बताई। इस संबंधित पुलिस को शिकायत की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर उक्त नौजवान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!