Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2026 08:10 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने V.D. Satheesan से तिरवनंतपुरम में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान गौतम सेठ ने कहा कि सतीशन ऐसे समय में केरल की बागडोर...
जालंधर : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने V.D. Satheesan से तिरवनंतपुरम में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान गौतम सेठ ने कहा कि सतीशन ऐसे समय में केरल की बागडोर संभालने जा रहे हैं, जब राज्य की जनता विकास, पारदर्शिता, संवेदनशील प्रशासन एवं जनहितकारी नीतियों की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सतीशन का नेतृत्व लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करेगा तथा केरल की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को नई दिशा प्रदान करेगा।
गौतम सेठ ने कहा कि केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को मिला जनादेश जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और जनसरोकारों की जीत है। उन्होंने कहा कि सतीशन का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता तथा आम लोगों से उनका गहरा जुड़ाव उन्हें एक लोकप्रिय एवं प्रभावशाली नेता बनाता है।
उन्होंने आगे कहा कि केरल सदैव सामाजिक सौहार्द, प्रगतिशील विचारधारा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है तथा नई सरकार इन मूल्यों को और अधिक मजबूत करते हुए राज्य को विकास और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएगी। उल्लेखनीय है कि गौतम सेठ ने केरल विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा पार्टी की मीडिया एवं संचार रणनीति को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय योगदान दिया था।