BJP नेता प्रदीप सिंगला ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Edited By Kamini,Updated: 12 May, 2026 04:03 PM

bjp leader pradeep singla met with ravneet bittu

पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के पूर्व डायरेक्टर एवं नगर कौंसिल जैतो के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता प्रदीप सिंगला द्वारा केंद्रीय रेल भवन दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की और उन्हें मिलकर जैतो शहर में रेलवे संबंधी...

जैतो (रघुनंदन पराशर): पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के पूर्व डायरेक्टर एवं नगर कौंसिल जैतो के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता प्रदीप सिंगला द्वारा केंद्रीय रेल भवन दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की और उन्हें  मिलकर जैतो शहर में रेलवे संबंधी सुधार/समस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंपा।

प्रदीप सिंगला ने पूरे तथ्यों के साथ जैतो शहर की प्रमुख समस्या श्री मुक्तसर साहिब सड़क मार्ग पर बने रेलवे फाटक के बंद रहने के कारण हो रही परेशानी को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अवगत करवाया। इसके साथ ही फिरोजपुर से हरिद्वार एवं श्री हजूर साहिब नांदेड़ साहिब तक तीर्थ यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर से चलने वाली ट्रेनों को जैतो में स्टॉपेज के लिए मंत्री रवनीत बिट्टू से को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में जैतो के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को छोटा एवं नीचा होने के कारण आ रही मुश्किल के बारे में भी जानकारी दी जिस कारण यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने और उतरने पर भारी दिक्कत रहती है। 

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तुरंत रेल मंडल फिरोजपुर के इंजीनियर को श्री मुक्तसर साहिब सड़क मार्ग पर बने रेलवे फाटक की समस्या को खत्म करने के लिए एवं रेलवे स्टेशन जैतो के प्लेटफार्म को पूरी तरह से विकसित करने के लिए आदेश जारी किया एवं जैतो रेलवे स्टेशन पर मौके पर जाकर प्रदीप सिंगला की हाजिरी में लोगों की समस्या सुनकर उचित कार्यवाई के निर्देश दिए है। प्रदीप सिंगला ने बताया कि रवनीत सिंह बिट्टू के आदेश के बाद रेलवे के इंजीनियर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बात हो गई है एवं जल्दी ही उनकी टीम जैतो में आकर उनको सारी रिपोर्ट भेजेगी और जैतो की रेलवे संबंधी सारी समस्याएं निश्चित तौर पर जरूर हल करवाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!