Edited By Kamini,Updated: 24 Sep, 2026 10:50 AM

मोहाली में खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन टूटने का मामला सामने आया, जिस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पंजाब डेस्क: मोहाली में खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन टूटने का मामला सामने आया, जिस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, डेराबस्सी के खेड़ी गांव में गत रात्रि पंडवाला-सुंडरा-खेड़ी पर रोड़ पर भूमिगत गैस पाइपलाइन टूट गई। बताया जा रहा है कि, इस दौरान पाइप टूटते ही गैस लीकेज शुरू हो गई। जैसे ही गैस बाहर निकलने लगी तो मिट्टी दूर तक उछल गई, जिससे सड़क किनारे एक बड़ा सा गड्ढा बन गया। इस दौरान गनीमत ये रही कि गैस लीकेज से पाइपलाइन में आग नहीं लगी और बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। इस बीच जमीन के नीचे से गुजर रही अदाणी कंपनी की मुख्य गैस पाइपलाइन टूट गई, जिससे गैस तेज दबाव से बाहर निकली। देखते ही देखते गैस के दबाव से मिट्टी हवा में उछली और सड़क किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर तुरन्त स्थानीय प्रशासन और गैस कंपनी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासन और गैस कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंची और तकनीकी टीम ने पाइपलाइन का मुख्य वाल्व बंद करके गैस की सप्लाई को रोका, जिसके बाद गैस रिसाव धीरे-धीरे बंद हुआ। इस दौरान अधिकरियों ने बताया कि फिलहाल बड़ा हादसा टल गया। किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here