सुहागरात पर पति के सामने दुल्हन से 4 युवकों ने पार की हैवानियत की हदें, पुलिस वर्दी में आए थे आरोपी

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2021 05:31 PM

gangrape with bride on first night of marriage

पुलिस वर्दी पहने तीन तथा एक अन्य ने सुहागरात वाली रात को ही दुल्हन से उसके पति के सामने बंदूक की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया।

गुरदासपुर,पाकिस्तान(विनोद) : पाकिस्तान के गांव मोचीपुरा जिला मुलतान में पुलिस वर्दी में आए 4 युवकों ने विवाहिता की सुहागरात  पर उससे बंदूक के बल पर गैंगरेप किया। सीमापार सूत्रों के अनुसार मोहम्मद लतीफ निवासी मोचीपुरा की बारात मंगलवार को गेलीवाल को रवाना हुई तथा बुधवार शाम को दुल्हन को लेकर वापिस मोचीपुरा आ गई।

आज सुबह करीब 3 बजे घर का दरवाजा खटकाए जाने पर जब घर के लोगों ने दरवाजा खोला तो सामने चार लोग खड़े थे जिनमे से तीन पुलिस वर्दी मे थे। वर्दीधारी आरोपियों ने कहा कि हमे सूचना मिली है कि आपके घर मे अवैध शराब का भंडार है इसलिए तालाशी लेनी है। इस आड़ मे जब वह घर के अंदर आए तो बंदूक के बल पर परिवार के सभी मैंबरों को एक कमरे मे बंद कर दिया तथा दूल्हा-दुल्हन के कमरे मे चले गए। एक आरोपी कमरे के बाहर निगरानी करता रहा जबकि तीन ने बंदूक के बल पर दूल्हे मोहम्मद लतीफ के सामने उसकी पत्नी से बलात्कार किया। 

उसके बाद तीनों कमरे के बाहर चले गए तथा चौथा आरोपी जो कमरे के बाहर खड़ा था ने भी दुल्हन से बलात्कार किया। जाते हुए आरोपी घर से लगभग पांच तोले सोने के जेवर तथा 1 लाख 25 हजार रूपये नकद भी ले गए। आज सुबह जब मुलतान पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने दुल्हन को अस्पताल पंहुचाया। डाक्टरों ने दुल्हन से सामूहिक बलात्कार होने की पुष्टि कर दी है। परंतु अभी आरोपियों का कुछ पता नही चला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!