15% Interest के चक्कर में गंवाए करोड़ों, Jalandhar में बड़ा घोटाला आया सामने

Edited By Kalash,Updated: 17 Jul, 2024 11:41 AM

fraud with prople of jalandhar

फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी द्वारा जालंधर में करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है।

जालंधर : फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी द्वारा जालंधर में करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अधिक कमाई का लालच देकर फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी ने जालंधर के डॉक्टरों, रिटायर्ड अफसरों, व्यापारियों व आम जनता से करीब 25 करोड़ रुपए लूट लिए। खबर मिला है कि कंपनी द्वारा जालंधर में दफ्तर खोल कर लोगों को लालच दिया गया कि अगर वह 1 लाख रुपए लगाएंगे तो उन्हें 15 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा। वहीं लोगों को कहा गया था कि जो व्यक्ति 3 अन्य लोगों को ट्रेडिंग से जोड़ेगे तो ट्रेडिंग में 6 फीसदी तक लगने वाले चार्जेज माफ कर दिए जाएंगे। इसके बाद लोगों ने अपने रिश्तेदारों से इनवेस्टमेंट करवा दी और जाल में फंस गए।

फॉरेक्स फ्रॉड का केस नागपुर में दर्ज हुआ है। इसके बाद इस फ्राड का शिकार हुए पीड़ित एकजुट होकर पुलिस के पास जाएंगे। पीड़ितों की लिस्ट बना कानूनी स्टडी के बाद पुलिस को शिकायत देने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी में जालंधर के लोगों ने वर्ष 2023 में पैसा लगाना शुरू किया था। इस दौरान उनसे भी इस कंपनी में 20 लाख रुपए लगाए थे। इसके बाद उसे मुनाफा होने लगा। उसे ऑफर दी गई कि अगर वह 3 लोगों को जोड़ेगा तो  6 फीसदी चार्जेज माफ कर दिए जाएंगे। इसके चलते उसने अपने रिश्तेदारों के पैसे भी कंपनी में लगवा दिए पर कुछ समय बाद उन्हें रिटर्न मिलना बंद हो गया। इसके बाद अब उन्हें पता चला है कि कुछ महीने से कंपनी और सरकार के बीच विवाद चल रहा है। इसके बाद सभी को उम्मीद जागी थी कि उनका पैसा वापिस मिलेगा पर नागपुर में केस दर्ज होने के बाद सभी को क्लियर हो गया है कि यह फ्रॉड है।                       

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!