फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 महिलाओं समेत 3 पर केस दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 10 Apr, 2026 04:09 PM

fraud of 14 10 lakhs on the pretext of arranging a flat

चंडीगढ़ स्थित फ्लैट का बयाना लेने के बावजूद रजिस्ट्री न करवा कर 14.10 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी) : चंडीगढ़ स्थित फ्लैट का बयाना लेने के बावजूद रजिस्ट्री न करवा कर 14.10 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में अशोक कुमार पुत्र अनंत राम निवासी गांव सियाना ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त नवीन कुमार के साथ मिल कर चंडीगढ़ स्थित एक फ्लैट का सौदा फ्लैट के मालिक नीलम गोगना पत्नी लेट जजनी गोगना, गौतम गोगना पुत्र अश्वनी गोगना तथा किरण गोगना पत्नी अश्वनी गोगना के साथ 24 लाख रुपए में किया था।

उसने बताया कि उक्त फ्लैट के मालिकों को 14.10 लाख रुपए पेशगी दी थी। उक्त फ्लैट के मालिक जो विदेश में रहते ने उनकी रजिस्टरी करवाने के लिए इंडिया आना था रजिस्टरी करवाने नहीं आए। उसने बताया कि 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्होंने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री करवाई तथा न ही उनके पैसे वापिस कर रहे है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने तथा उनकी राशि वापिस करवाने की मांग की है।

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने नीलम गोगना पत्नी जजनी कुमार, गौतम गोगना पुत्र अशवी गोगना तथा किरन गोगना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!