रूपनगर में 3 दिन बंद रहेंगा रास्ता, बदला गया रूट

Edited By Kalash,Updated: 05 Apr, 2026 02:30 PM

rupnagar road close

उक्त सड़क पर यातायात 3 दिनों के लिए बंद रहेगा और वैकल्पिक यातायात मार्गों की व्यवस्था की गई है।

रूपनगर (विजय): रूपनगर-माजरी रोड पर स्थित भाखड़ा नहर पर लोहे के पुल का ढांचा रखा जाना है, जिसके चलते उक्त सड़क पर यातायात 3 दिनों के लिए बंद रहेगा और वैकल्पिक यातायात मार्गों की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में पी.डब्ल्यू.डी. के जे.ई. गुरदयाल सिंह ने बताया कि रूपनगर-गोबिंद वैली, माजरी जट्टां, अकबरपुर, बागवाली, सनाना, फतेहपुर, भंगाला रोड पर गोबिंद वैली के पास भाखड़ा नहर पर लोहे का पुल लग रहा है, जिसका ढांचा बिलकुल तैयार हो चुका है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अब इस ढांचे को 5 से 7 अप्रैल, इन 3 दिनों में नहर पर स्थापित किया जाना है। उन्होंने इस सड़क से जुड़े गांवों के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि 5 से 7 अप्रैल को रूपनगर से गोबिंद वैली, माजरी, माजरी जट्टां, अकबरपुर, बागवाली, सनाना वाला रास्ता बंद किया जा रहा है और लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई गई है। जिसमें छोटे वाहनों के लिए ग्रेवाल से कोटला होते हुए रूपनगर और बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग पुरखाली से रंगीलपुर होते हुए रूपनगर होगा, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह पुल लोगों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है, इसलिए विभाग और प्रशासन को सहयोग दिया जाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!