Canada  बैठी लड़की ने चक्करों में डाला पंजाबी, हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2023 02:53 PM

fraud case

पंजाब में इस समय कई लड़कों से बड़ा धोखा हो रहा है।

लुधियाना (राज): पंजाब में इस समय कई लड़कों से बड़ा धोखा हो रहा है। जी हां, ये धोखा कर रही हैं वो लड़कियां जों पहले खुद को विदेश में सेटल करती है फिर उन्हें धोखा देकर उनके नंबर तक ब्लॉक कर देती है। कुछ ऐसा ही हुआ जिला लुधियाना के एक पंजाबी युवक के साथ। लड़की के प्यार में पागल लड़के ने सारा खुद पैसा लगाकर उसे कनाडा भेजा। लड़की भी उससे शादी के बड़े-बड़े वादे करती रही, जब वह पूरी तरह सैटल हो गई तो उसे शादी के लिए साफ मना कर दिया।


लुधियाना बैठे लड़के के हालात इस कद्र हो गए है कि वह मरने के लिए इधर-उधर भटक रहा है। आज कोर्ट परिसर स्थित टैंकी पर लड़के द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। युवक का आरोप है कि इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसी से तंग आकर युवक ने टैंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डीविजन नंबर. 5 की पुलिस ने युवक को नीचे उतार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!