पूर्व विधायक जस्टिस निर्मल सिंह अकाली दल (डेमोक्रेटिक) में शामिल

Edited By Mohit,Updated: 06 Aug, 2020 08:13 PM

former mla justice nirmal singh joins akali dal democratic

पंजाब के पूर्व अकाली विधायक जस्टिस (अवकाशप्राप्त) निर्मल सिंह अपने समर्थकों के साथ............

फतेहगढ़ साहिबः पंजाब के पूर्व अकाली विधायक जस्टिस (अवकाशप्राप्त) निर्मल सिंह अपने समर्थकों के साथ आज अकाली दल (डेमोक्रेटिक) में शामिल हो गए। जस्टिस सिंह ने सुखदेव सिंह ढींढसा की मौजूदगी में अकाली दल छोड़ उनके नए दल में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, सेवा सिंह सेखों, बीर देविंदर सिंह, रंजीत सिंह तलवंडी मौजूद थे। 

ज्ञातव्य है कि जस्टिस निर्मल सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री धन्ना सिंह गुलशन के दामाद हैं। इस मौके पर ढ़ींडसा ने कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। उनका लक्ष्य पार्टी को बादल परिवार के चंगुल से आजाद कराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बादलों ने पार्टी को अपनी जेबी पार्टी बनाकर रख दिया तथा अपने पारिवारिक बिजनेस हितों के लिए सिख परंपराओं को खत्म कर अपनी हुकूमत स्थापित की। यहां तक कि गुरू ग्रंथ साहिब के जलाए जाने पर भी पिता पुत्र दोनों मूक दर्शक बने रहे। यदि उन्होंने कोई ठोस कदम उठाया होता तो यह दुर्दशा न होती और न ही निर्दोंषों पर गोलियां चलाई जाती।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!