पूर्व कौंसलर जौली अटवाल की पत्नी का खुदकुशी मामला, सास-ससुर समेत 3 गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 30 Jul, 2024 10:01 AM

former councillor jolly atwal s wife committed suicide

कंटोमैंट बोर्ड जालंधर के पूर्व कौंसलर जौली अटवाल की पत्नी सुनैना के खुदकुशी में मामले में थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने उसके सास-ससुर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

जालंधर : कंटोमैंट बोर्ड जालंधर के पूर्व कौंसलर जौली अटवाल की पत्नी सुनैना के खुदकुशी में मामले में थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने उसके सास-ससुर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। हालांकि इस सबंध में पुलिस ने अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। एस.एच.ओ. कैंट गगनदीप सिंह शेखों से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया लेकिन सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काबू किए गए आरोपियों की पहचान पहचान शोभा राम, देवी व मोनिका के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस कल माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी तां कि उनसे पूछताछ कर पुलिस का बाकी फरार 4 आरोपियों तक पहुंचना आसान हो सके। फरार आरोपियों सुनैना के पति जौली अटवाल तथा उसकी गर्ल फ्रैंड सुख के अलावा जौली के बहनें सोनिया व मनीशा शामिल हैं। 7 आरोपियों के खिलाफ मृतका सुनैना की मां वंदना देवी पत्नी शम्मी कुमार निवासी नजदीक धोबीघाट मालेरकोटला के बयानों पर बी.एन.एस. की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

मृतका के परिजनों ने सुनैना के ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पहले थाना जालंधर कैंट के बाहर धरना लगाया था और उसके बाद सुनैना का शव भगवान वाल्मीकि चौक में रखकर भी रोष प्रदर्शन किया था। मंगलवार को कैंट थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!