Flood Alert : बाढ़ ने गरीबों की बढ़ाई मुसीबत, देखें मंजर की मुंह बोलती तस्वीर

Edited By Urmila,Updated: 30 Aug, 2025 04:15 PM

flood alert punjab

कलानौर क्षेत्र में आई बाढ़ ने कलानौर के गुरदासपुर मार्ग पर हरिजन बस्ती में रहने वाले गरीब परिवारों की झोपड़ियों, झुग्गियों और सामान को भारी नुकसान पहुंचाया है।

कलानौर (मनमोहन) : कलानौर क्षेत्र में आई बाढ़ ने कलानौर के गुरदासपुर मार्ग पर हरिजन बस्ती में रहने वाले गरीब परिवारों की झोपड़ियों, झुग्गियों और सामान को भारी नुकसान पहुंचाया है। यह गरीब परिवारों के लिए बहुत चिंता का विषय बन गया है।

flood punjab

इस संबंध में प्रभावित परिवार पंचायत के पूर्व सदस्य अजीत राम, बिमला देवी, सनी राम, मंगा राम, वीरू राम, प्रेम कुमार, सोनू राम ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों के दौरान कलानौर क्षेत्र में आई भारी बाढ़ के कारण, लगभग 5 फीट पानी हमारी झुग्गियों और झोपड़ियों में घुस गया था और वे अपना सारा सामान छोड़ कर अपने बच्चों के साथ भागने को मजबूर हो गए थे।

हालांकि, आज जब बाढ़ का पानी कम हुआ, तो वह अपनी बस्ती में गए और देखा कि उनकी सभी झुग्गियां और झोपड़ियां टूट चुकी थीं और बाढ़ का पानी उनका सारा सामान बहा ले गया था, जिससे उन्हें बहुत नुकसान हुआ है और उनकी दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। गरीब परिवारों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मदद की मांग की है कि उनकी सहायता की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!