घनी धुंध के चलते फ्लाइट हुई अचानक रद्द, यात्री परेशान
Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Jan, 2021 05:12 PM
आदमपुर एयरपोर्ट से इस फ्लाइट का समय 5.05 पर है लेकिन दिल्ली से फ्लाइट न आने के कारण.......
जालंधर(सलवान): मौसम में खराबी होने के कारण वीरवार को आदमपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट नहीं उड़ पाई है।
आदमपुर एयरपोर्ट से इस फ्लाइट का समय 5.05 पर है लेकिन दिल्ली से फ्लाइट न आने के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आदमपुर एयरपोर्ट पर एकाएक घनी धुंध छा गई है जिसके कारण फ्लाइट उड़ने में दिक्कत आ रही है। वैसे भी दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी मौसम में खराबी होने के कारण देरी से चल रही थी।
खबर लिखे जाने तक फ्लाइट आदमपुर में लैंड नहीं हुई जिसके कारण यहां से उड़ने वाली फ्लाइट वीरवार के लिए रद्द कर दी गई है। इस फ्लाइट के लिए बकायदा पैसेंजर बोर्डिंग भी करवा चुके थे।
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here-