Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Nov, 2025 05:40 PM

सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है
खन्ना(कमल): पंजाब सरकार के मछली पालन विभाग की तरफ से सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए मछली पालकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है जिससे ठंडे मौसम दौरान अपने मछली पालन के पेशे को बिना किसी मौसमी प्रभाव के बढ़िया ढंग के साथ निरंतर जारी रख सकें।
सीनियर मछली पालन अफसर लुधियाना हरमनप्रीत कौर ने इस एडवाइजरी बारे जानकारी देते बताया कि विभाग के माहिरों की तरफ से कहा गया है कि मछली को ठंड की मार से बचाने के लिए तालाब में पानी का स्तर 6 से 7 फुट रखा जाए और तापमान अनुसार मछली की खुराक को घटाया जाए। उन्होंने बताया कि जैविक खादों का प्रयोग कम करके उसे बंद कर दिया जाए। सुबह के समय ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए तालाब में ताजा पानी/ एरीएटर का प्रयोग जरूर किया जाए।
मछली पालन अफसर लुधियाना ममता शर्मा ने कहा कि मछली पालकों की तरफ से ऑक्सीजन की गोलियां या पाउडर फार्म पर लाजिमी रखा जाए। सर्दियों के मौसम में मछली को बीमारी से बचाने के लिए तालाब में सीफैकस और टौकसीमार जैसी दवाओं का प्रयोग किया जाए।
सहायक डायरैक्टर मछली पालन जतिन्दर सिंह ग्रेवाल ने मछली पालकों से अपील की कि वह विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी का प्रयोग करें जिससे मछलियों या मछली पालन के पेशे पर पड़ते ठंड के प्रभाव को कम या खत्म किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सर्दियों में मछली पालन पेशे में मछली काश्तकारों को कोई भी मुश्किल आती है तो मछली पालन विभाग, लुधियाना मछली काश्तकारों की हर समस्या को हल करने के लिए वचनबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here