Edited By Kalash,Updated: 07 Mar, 2026 03:09 PM

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश भर में राशन कार्ड धारकों के हक में नए निर्देश जारी किए गए हैं।
लुधियाना (खुराना): केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश भर में राशन कार्ड धारकों के हक में नए निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए नए आदेशों के मुताबिक देश में हर बार गेहूं और धान का फसली सीजन शुरू होने से पहले ही "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" से जुड़े 82 करोड़ परिवारों को अनाज का फ्री लाभ मिलेगा।
आमतौर पर देश भर के विभिन्न राज्यों में गेहूं और धान का फसली सीजन शुरू होने के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अनाज मंडियों और निर्धारित खरीद केंद्रों में फसल की खरीद व अन्य प्रबंधों में व्यस्त हो जाते हैं। इसके चलते राशन डिपुओ पर गेहूं का स्टॉक सही समय पर नहीं पहुंचने पर लाभपात्र परिवारों को निर्धारित समय पर अनाज का लाभ नहीं मिलने से कार्ड धारकों को बार-बार राशन डिपुओ के चक्कर काटने सहित भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग वितरण प्रणाली के सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार 1 अप्रैल से लेकर 30 जून 2026 तक के 3 महीना का अनाज एडवांस में ही राशन डिपो तक पहुंचाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
काबिले गौर है कि पंजाब भर के 38 लाख राशन कार्ड धारकों से संबंधित 1.53 करोड़ लोगों को केंद्र सरकार द्वारा राज्य के 18,000 डिपो होल्डरों के मार्फत प्रत्येक साल में 4 बार 3-3 महीने का इकट्ठा फ्री अनाज मुहैया करवाया जाता है जबकि देश के अधिकतर राज्यों में चल राशन डिपुओ पर लाभपात्र परिवारों को प्रत्येक महीने गेहूं के साथ फ्री चावल भी दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा की गई उक्त पहल कदमी को लेकर आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के पंजाब प्रधान कर्मजीत सिंह अडेचा द्वारा राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत बताया है। उन्होंने कहा पंजाब में बहुत से परिवार ऐसे हैं जो कि पूरी तरह से केंद्र सरकार की फ्री अन्न योजना पर निर्भर रहते हैं यह वे परिवार है जो कि सारा दिन सख्त मेहनत मजदूरी करने के बाद भी बड़ी मुश्किल के साथ अपने बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पाते हैं।
प्रधान कर्मजीत सिंह अड़ैचा ने कहा मौजूदा समय दौरान पंजाब भर के राशन डिपुओ पर राशन कार्ड धारकों को 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक के 3 महीने की फ्री गेहूं का लाभ मिल रहा है। ऐसे में आगामी अप्रैल महीने दौरान पंजाब में गेहूं का फसली सीजन शुरू होने से पहले ही उक्त परिवारों के लिए राशन का कोटा राशन डिपुओ पर उतरने का संभावनाएं बनी हुई है। इससे लोगों को अप्रैल से पहले जून तक के 3 महीनों का अनाज एडवांस में मिल सकेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here