फगवाड़ा में लगातार दूसरे दिन चली गोलियां, सरपंच की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Edited By Kalash,Updated: 16 Oct, 2025 10:35 AM

firing in shop

फगवाड़ा में लगातार दूसरे दिन गोलियां चलने की सनसनीखेज सूचना मिली है।

फगवाड़ा (जलोटा): त्योहारों खासकर दिवाली के दिनों में फगवाड़ा में लगातार दूसरे दिन गोलियां चलने की सनसनीखेज सूचना मिली है। जारी घटनाक्रम को लेकर आम जनता यह सवाल करने को मजबूर हो गई हैं कि आखिर फगवाड़ा में यह सब क्या हो रहा हैं? जानकारी अनुसार अब गांव बोहानी में गांव के सरपंच की दुकानों पर अंधाधुध फायरिंग की गई है। गांव में हुई फायरिंग की सारी वारदात मौके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई बताई जा रही हैं। वर्णनयोग्य हैं कि गत देर रात गांव चहेडू के पास मशहूर ईस्टवुड विलेज में कुछ युवकों द्वारा वहां पर जनसुरक्षा हेतु तैनात बाउंसर संदीप पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गोली मार दी गई थी जिसके बाद घायल बाउंसर को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

अभी फगवाड़ा पुलिस द्वारा जहां गत रात्रि हुए गोलीकांड की जांच की जारी है वहीं अब गांव बोहानी में महज 24 घंटों के भीतर फायरिंग करने के नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बोहानी पहुंचे 2 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों द्वारा गांव के सरपंच भूपिन्द्र सिंह की दुकानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। जानकारी अनुसार सरपंच भूपेंद्र सिंह की दुकान पर करीब 6 राउंड फायरिंग हुई है जिसमें चार गोलियां उसकी दुकान के शटर पर मारी गई है जबकि दो गोलियों के खाली राउंड मौके पर पहुंची पुलिस को जमीन पर गिरे हुए बरामद हुए बताए जा रहे है? वर्णनयोग्य है कि प्रकरण संबंधी फगवाड़ा पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना आदि सांझा नहीं की गई हैं?

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरपंच भूपिन्द्र सिंह पुत्र सुजीत सिंह ने बताया कि उसकी गांव में हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान हैं। उन्होंने बताया कि 2 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों द्वारा उनकी दुकान के शटर पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई हैं। गनीमत यह रही हैं कि फायरिंग में किसी भी तरह का कोई ज्ञानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन गांव में रहते लोगों में फायरिंग पश्चात दहशत और डर का माहौल बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई निजी रंजिश आदि नहीं है और उनको नहीं पता कि हमलावरों ने उनकी दुकान पर इस भांति अंधाधुंध फायरिंग क्यों और किस मकसद से की हैं? ।

इस मौके पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए फगवाड़ा पुलिस के अधिकारियों ने सरपंच भूपिन्द्र सिंह की दुकान पर की गई फायरिंग की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को मौके से चलाई गई गोलियों के खाली राऊंड इत्यादि बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच भूपिन्द्र सिंह की दुकान के शटर पर 3 से 4 गोलियां मारी गई हैं जिसके निशान शटर पर मौजूद हैं।

PunjabKesari

वर्णनयोग्य हैं कि कुछ दिन पहले ही फगवाड़ा के गांव बोहानी के रहने वाले किसान अमरीक सिंह के यहां नौकरी करने वाले प्रवासी मजदूर अरुण कुमार पर मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा गांव रानीपुर कबोआं के करीब फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से जख्मी किया गया है। अभी तक उक्त मामले की फगवाड़ा पुलिस द्वारा जहां जांच की जा रही हैं वहीं अब एक बार फिर गांव बोहनी को ही फोकस कर सरपंच भूपिन्द्र सिंह की दुकान पर हुई फायरिंग के ताजा मामले के पीछे क्या राज है यह खबर लिखे जाने तक बड़ी पहेली बना हुआ है? पुलिस का दावा हैं कि मामले की जांच जारी है और दोषी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!