चलते Truck में अचानक लग गई आग, तस्वीरें आई सामने

Edited By Vatika,Updated: 29 May, 2023 03:08 PM

fire accident

टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को सड़क से हटवाया और चालक की मदद की।

टांडा उड़मुड़ (वरिंद्र पंडित): टांडा श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर गांव रड़ा नज़दीक आज दोपहर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे चालक का केबिन और ट्रक का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई।

PunjabKesari

ट्रक चालक लखवीर सिंह पुत्र करनैल सिंह ने बताया कि वह होशियारपुर से विधायक राणा गुरजीत सिंह की बुट्टर चीनी मिल के लिए चुकंदर लेने के लिए जा रहा था तभी गांव रड़ा के समीप चिंगारी से ट्रक में अचानक आग लग गई।

PunjabKesari

उन्होंने राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता चालक का केबिन और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को सड़क से हटवाया और चालक की मदद की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!