बेखौफ चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना सी.सी.टी.वी. में कैद

Edited By Urmila,Updated: 21 Mar, 2022 01:06 PM

fearless thieves carried out the crime the incident was cctv imprisoned in

चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कोई न कोई खबर चोरी की घटना खबर सुनने को मिली जाती है। इसी दौरान चोरों ने जालंधर में इमाम नासिर अशोक पान भंडार की...

जालंधरः चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कोई न कोई खबर चोरी की घटना खबर सुनने को मिली जाती है। इसी दौरान चोरों ने जालंधर में इमाम नासिर अशोक पान भंडार की दुकान पर धावा बोलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान से लाखों का सामान चोरी किया है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना नंबर 2 की पुलिस ने मौके पर घटना का जायजा लिया और सी.सी.टी.वी. कैमरों को भी खंगाला गया जिसमें चोर कैद हुए नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ेंः पंजाब विधानसभा सत्र का दूसरा दिनः सर्वसम्मति से पास हुआ विधानसभा स्पीकर का नाम

इस दौरान दुकान के मालिक अशोक ने पुलिस को बयान दिया कि उन्हें फोन आया कि आपकी दुकान के शटर टूटा हुआ है तो उन्होंने मौके पर आकर देखा कि चोरों ने दुकान से सिगरेट व अन्य सामान चुरा कर ले गए हैं जिसकी कीमती लगभग 2 लाख है। मालिक ने बताया कि दुकान में कुछ नकदी भी पड़ी थी जिसे चोरों ने चुरा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सी.सी.टी.वी. कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!