जालंधर में अजीबो-गरीब घटना! पहले घर में घुसे चोर, बनाया चिकन, चाय पी और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 06 Apr, 2026 06:44 PM

bizarre incident in jalandhar

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है।

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। जहां चोरों ने तारा सिंह एवेन्यू में स्थित एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये नकदी, 2 गैस सिलेंडर, बाथरूम के नल, बिजली के उपकरण चुरा लिए। इतना ही नहीं, वे बिना किसी के डर के काफी देर तक घर में रहे। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में एक युवक छत के रास्ते घर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार के मुताबिक, चोर 2 दिन तक घर में रहे और वहीं चिकन पकाया और खाया। इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि चोरों ने घर के अंदर ही अपना ठिकाना बना रखा था।

PunjabKesari

बेखौफ चोरों ने दिया वारदात को अंजाम 

जब पीड़ित परिवार मौके पर पहुंचा तो देखा कि चोरों ने यहां चाय बनाकर पी थी। चोरों के बेखौफ होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने खाना खाने के बाद बर्तन भी धोए थे। हालांकि, वे चिकन का लिफाफा और चाय की पत्ती सिंक में ही छोड़ गए, जिससे उनके जुर्म का पता चला। परिवार का कहना है कि, सिंक में चायपत्ती और चिकन लिफाफों से उन्हें शक हुआ।  

PunjabKesari

डेढ़ महीने से घर बंद

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार डेढ़ महीने से चंडीगढ़ के पास खरड़ में रह रहा था। पड़ोसी का फोन आने के बाद वे 4 अप्रैल को जालंधर लौटे। उन्हें तब जाकर घटना के बारे में पता चला। परिवार ने कहा कि उन्होंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, उन्होंने सिर्फ फोन पर घटना की सूचना दी है। परिवार के मुताबिक, चोरों ने घर में तोड़फोड़ की, अलमारियों के ताले तोड़े और दीवार से करीब 10 रुपये नकदी, 2 गैस सिलेंडर, बिजली के तार, बाथरूम के महंगे नल और एक फोटो फ्रेम चुरा लिया।

PunjabKesari

चोर सामान चुराने और नल खोलने के लिए हथौड़े और स्क्रूड्राइवर लाए थे, जिन्हें वे घटना के बाद घर में ही छोड़ गए। चोरों ने घर का बिजली का सिस्टम पूरी तरह से खराब कर दिया। पड़ोसियों ने दावा किया कि चोर उनके घर में भी घुसे थे। फिलहाल एक संदिग्ध को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि वह घर में कितने समय से रह रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल था। 

पीड़ित परिवार ने बस्ती बावा खेल पुलिस थाने में आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाने के बजाय कहा कि वे चोरी हुई नकदी और मोटरसाइकिल तो बरामद कर सकते हैं, लेकिन घर में हुई तोड़-फोड़ और बिजली जाने का खर्च उन्हें खुद उठाना होगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस तरह से चोरों ने घर में घुसकर रहने और खाना बनाने की हिम्मत की, उससे इलाके में डर का माहौल बन गया है। बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!