Punjab : बेखौफ लुटेरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, कुछ ही मिनटों में कर गए बड़ा कांड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Sep, 2024 07:25 PM

fearless robbers committed a big crime in broad daylight

पंजाब में लूट और चोरी की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बेखौफ लुटेरें दिन-दिहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला बटाला से सामने आया है, जहां सीटी रोड पर हंसली पुल के पास खड़ी गाड़ी को निशाना बनाया गया।

बटालाः  पंजाब में लूट और चोरी की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बेखौफ लुटेरें दिन-दिहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला बटाला से सामने आया है, जहां सीटी रोड पर हंसली पुल के पास खड़ी गाड़ी को निशाना बनाया गया। जगदीप सिंह के बयानो से सामने आया है कि चोरों ने गाड़ी पर ईंटों से हमला करके गाड़ी के शीशे तोड़कर दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। 

पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 10 मिनट के लिए स्कूल के अंदर गया था और इसी दौरान चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी में खून के छींटे भी थे जो कि वारदात के दौरान गाड़ी का शीशा तोड़ने के दौरान चोर के हाथ में लगने से निकले खून के थे। पीड़ित द्वारा पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!