बेखौफ चोर गिरोह ने मचाया आतंक, एक ही रात में आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

Edited By Kamini,Updated: 09 Jul, 2024 03:01 PM

fearless gang of thieves targeted half a dozen houses

चोरों ने अपना आतंक मचाते हुए 5-6 घरों को अपना निशान बनाया है।

होशियारपुर : तलवाड़ा की मेन मार्किट में 6-5 चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरों ने अपना आतंक मचाते हुए 5-6 घरों को अपना निशान बनाया है। इस दौरान चोर एक घर से लाखों के गहने और नकदी व एक घर से बाइक चोरी कर ले गए। घटना ने पूरे तलवाड़ा शहर को सुन्न करके रख दिया है, जिस कारण तलवाड़ा वासियों में भय का माहौल पैदा हो गया है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि 6-7 चोरों द्वारा तलवाड़ा की मेन मार्किट में वार्ड नम्बर 11 और 12 में घटना को अंजाम दिया। वार्ड नंबर 12 के वशिष्ट भारती स्कूल के पास 5-6 घरों को अपना निशान बनाया। जिसमें से साहिल मक्कड़ पुत्र सुभाष मक्कड़ के घर को अपना मुख्य निशान बनाते हुए उस के घर की ग्रिल उखाड़ कर घर अंदर दाखिल होकर गोदरेज अलमारी, ट्रंकों तथा बैड को खोल कर पूरी तलाशी करने के पश्चात घर में पड़े करीब 20 तोले सोने के गहने तथा करीब 4 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए और जाते-जाते अवतार चंद पुरवा पुत्र रतन चंद पुरवा के घर से उस बाइक नंबर (पी.बी.54-एफ- 7343) ले गए ׀ साहिल मक्कड़ को चोरी का तब पता चला जब बह सुबह उठे तो घर अन्य कमरों का सामान विखरा पड़ा था।

PunjabKesari

वहीं वार्ड नंबर 11 में आर्य स्कूल के सामने रहने वाले सुरिंदर नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में घुस कर हजारों रुपए की नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। तलवाड़ा के गणमान्य लोगों ने जिला पुलिस मुखी से मांग की है कि क्षेत्र की जनता की जान माल की कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग को कड़े आदेश जारी करे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!