Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2022 03:35 PM

गांव पक्खो कलां में पति -पत्नी की 2 अलग -अलग घटनाओं में एक ही दिन मौत होने की खबर मिली है
रुड़ेके कलां: गांव पक्खो कलां में पति -पत्नी की 2 अलग -अलग घटनाओं में एक ही दिन मौत होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार परमजीत कौर पत्नी सतपाल सिंह निवासी समरा पत्ती काफ़ी समय से कैंसर से पीड़ित था, जिसकी गत दिवस मौत हो गई।
उसका अंतिम संस्कार करके उसका पति, गांववासी घर वापिस आ गए थे। गत शाम जब मृतका का पति सतपाल सिंह अपने घर लगी पानी वाली मोटर चलाने लगा तो उसे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पति -पत्नी अपने पीछे 15 साल की बेटी छोड़ गए, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है। माता-पिता की मौत के बाद बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गांव वासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि परिवार के पास कोई आमदन का साधन नहीं है, जिस कारण लड़की के पालन -पोषण और पढ़ाई के लिए सरकारी मदद दी जाए। थाना रूड़ेके कलां के एस. एच. ओ. सुखविन्दर सिंह ने बताया कि मृतक सतपाल सिंह के पिता बलवीर सिंह पुत्र काका सिंह के बयान अनुसार बनती कानूनी कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।