Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Feb, 2022 01:49 PM

नाबालिगा के साथ दुष्कर्म मामले में जिला अदालत ने आरोपी पिता को उम्रकैद की सख्त सजा सुनाई है।
चंडीगढ़(सन्दीप): नाबालिगा के साथ दुष्कर्म मामले में जिला अदालत ने आरोपी पिता को उम्रकैद की सख्त सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने आरोपी पर 1 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने केस में आरोपी मां को भी 6 महीने कैद की सजा सुनाई है, उसकी सजा को अंडरगोन कर दिया गया। मां को सब कुछ जानने के बाद भी सच्चाई छिपाने का आरोपी पाया गया है। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 2020 में बनती आपराधिक धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें : दीप सिद्धू की मौत के बाद उभरी सहानुभूति लहर का किसे होगा फायदा?
पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए केस अनुसार नाबालिगा के साथ उसके ही पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने से संबंधित शिकायत उसकी बड़ी बहन ने हेल्पलाइन पर दी थी। शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि आरोपी अपनी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। इस संबंधी पीड़ता ने मां को बताया था लेकिन उसकी मां ने सब कुछ जानने के बावजूद भी इसके विरोध में कोई कदम नहीं उठाया। इसका फायदा आरोपी उठाता था परन्तु पीड़िता की बड़ी बहन ने अपने पिता की इस हरकतों से परेशान होकर इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर दी। इस दौरान बड़ी बेटी ने भी पिता पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए थे। मामला पुलिस के ध्यान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने और अन्य बनती आपराधिक धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था, जबकि मां के खिलाफ सब कुछ जानने के बावजूद सच्चाई छिपाने की धारा के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here