गर्लफ्रेंड संग भागे 3 बच्चों के पिता को पत्नी ने किया काबू, हुआ जमकर हंगामा

Edited By Kalash,Updated: 24 Sep, 2024 02:07 PM

father of 3 children caught with girlfriend

जालंधर में गर्लफ्रेंड के साथ फरार हुए 3 बच्चों के पिता से जुड़ी अहम खबर सामने आई है।

जालंधर : जालंधर में गर्लफ्रेंड के साथ फरार हुए 3 बच्चों के पिता से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पत्नी ने देर रात उसे बस्ती गुजां के नजदीक रंगे हाथों काबू कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने परिवार सहित बस्ती गुजां में जमकर हंगामा किया और गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। 
   
खबर मिली है कि पीड़िता के जानकार ने उसके पति को महिला के साथ देखा और इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद महिला ने बस्ती गुजां पहुंच कर हंगामा किया और पति को खुद ही पकड़ लिया। उसने इस संबंध में महिला ने  थाना नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दी थी।     

पीड़ित महिला ने बताया कि वह बस्ती गुंजा में बर्फ वाले कारखाने के पास रहती है। 8 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी और उसके 3 बच्चे हैं। इसके बाद पति के किसी अन्य लड़की से संबंध बन गए और उसके साथ घूमने लग गया। जब इस बात की भनक पत्नी को लगी तो रोजाना घर में लड़ाई शुरू हो गई और बीते दिनों पति गर्लफ्रैंड के साथ फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!