बिना परमिशन के ही किसानों ने जबरन शुरू की अफीम की खेती, वीडियो वायरल

Edited By Vaneet,Updated: 05 Nov, 2019 04:16 PM

farmers forcibly begin opium cultivation without permission video goes viral

यहां के किसानों की ओर से जबरन अफीम की खेती करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसके बाद आधिकारियों...

बरनाला: यहां के किसानों की ओर से जबरन अफीम की खेती करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसके बाद आधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। मामला सामने आते ही प्रशासन जांच में जुट गया है।

Related image

दरअसल, वायरल वीडियो में किसान अफीम की खेती की बिजवाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बोलने वाला नौजवान अपने आप को कोटदोना गांव का बता रहा है। वह कह रहा है कि आज उन्होंने अफीम की खेती की शुरूआत कर दी है। पूरे पंजाब में सबसे पहले अफीम की खेती की शुरूआत उनकी ओर से की गई है।नौजवान किसान ने किसान यूनियन का बिल्ला अपनी जेब पर लगाया हुआ है और हरे रंग की पगड़ी बांधी हुई है। नौजवान किसान कह रहा है कि वह किसी से डरने वाले नहीं। आज पूरे पंजाब में सबसे पहले खसखस की बिजवाई शुरू कर दी गई है। उनकी ओर से जो वायदा किया गया था, उसे हर हाल में पूरा कर रहे हैं। अफीम की खेती की शुरुआत करने की यह वीडियो सुबह से ही सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाई हुई है। इस वीडियो में किसान यूनियन के प्रवक्ता भी खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथों में किसान यूनियन के झंडे भी पकड़े हुए हैं।

इस बारे बरनाला के डिप्टी कमिश्नर तेजप्रताप सिंह फुलका ने कहा कि अफीम की खेती पंजाब में गैर कानूनी है। इस मामले में एस.एस.पी. बरनाला को जांच करने के लिए कहा गया है। जब इस मामले सम्बन्धित एस.एस.पी. बरनाला हरजीत सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!