Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Aug, 2026 07:51 PM

खुद को हाईटेक होने का दावा करने वाली लुधियाना की ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक कार का बिना हेलमेट के जुर्म में चालान कर दिया गया था जो लुधियाना सहित पूरे पंजाब में बहुत चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में अब ट्रैफिक पुलिस ने अपनी गलती मान ली है और इस भूल...
लुधियाना (सुरिंदर सन्नी): खुद को हाईटेक होने का दावा करने वाली लुधियाना की ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक कार का बिना हेलमेट के जुर्म में चालान कर दिया गया था जो लुधियाना सहित पूरे पंजाब में बहुत चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में अब ट्रैफिक पुलिस ने अपनी गलती मान ली है और इस भूल को सुधारा जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों द्वारा कार मालिक को विश्वास में लेकर उसे भरोसा दिलाया गया है कि इस समस्या का समाधान कुछेक दिनों में हो जाएगा। इस संबंधी लुधियाना लुधियाना पुलिस द्वारा कार मालिक की एक वीडियो भी जारी कर दी गई है जिससे जिसमें वह पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर कर रहे है।
बता दें कि किचलू नगर के रहने वाले गौरव जैन ने जब अपनी कार का रिकॉर्ड जांचा तो पता चला कि उनकी गाड़ी के नंबर पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्थापित ए.आई. कैमरों द्वारा बिना हेलमेट का चलान जारी किया गया है। उन्होंने इसे संबंधी पुलिस के उच्च अधिकारियों से उनकी समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उनके तक पहुंच कर समस्या को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।
आप भी घर बैठे जान सकते हैं अपनी गाड़ी के बकाया चालानों की सूची
बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा एक नया ऑनलाइन पोर्टल लांच कर दिया गया है जिसका नाम NextGen eChallan है। पोर्टल में गाड़ी का नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर अथवा चालान नंबर डालकर गाड़ी के सभी बकाया चलानो की सूची निकाल सकते है। इसमें मोबाइल का ओ.टी.पी. डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती। देश के करोड़ों लोगों की सहूलियत के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जिन्हें चालान होने के बाद मोबाइल नंबर पर मैसेज नहीं मिलता। इसके साथ ही पुरानी गाड़ियों के ग्राहक भी गाड़ी खरीदने समय गाड़ी के बकाया चालान की जानकारी तुरंत ले सकते है। पोर्टल में चालान की जुर्माना राशि ऑनलाइन तरीके से अदा करने के विकल्प भी दिए गए है।