Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2026 07:11 PM
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सी.एम.डी.) डॉ. बसंत गर्ग ने आज औद्योगिक व्यापारियों तथा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
लुधियाना : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सी.एम.डी.) डॉ. बसंत गर्ग ने आज औद्योगिक व्यापारियों तथा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा औद्योगिक एवं कृषि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने संबंधी दिए गए निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से ही आज ये बैठकें आयोजित की गई हैं।
बैठक के दौरान व्यापार और औद्योगिक उपक्रमों का संघ (ATIU) के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने डॉ. बसंत गर्ग को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ बनाने संबंधी एक मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में उद्योगों को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने, गर्मी के मौसम से पहले बिजली प्रणाली का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, भविष्य की बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना बनाना, नए सब-स्टेशनों की स्थापना, लंबी केबल लाइनों का पुनर्व्यवस्थापन, पुराने ट्रांसफार्मरों का समयबद्ध रखरखाव तथा औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव जैसे सुझाव शामिल थे।

डॉ. बसंत गर्ग ने औद्योगिक प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके सभी सुझावों एवं मांगों पर पावरकॉम गंभीरता से विचार करेगा। उन्होंने कहा कि जो भी सुझाव जनहित तथा बिजली वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में उपयोगी होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। बैठक के दौरान डॉ. गर्ग ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना पावरकॉम की प्राथमिकता है। यदि किसी आपातकालीन स्थिति में बिजली आपूर्ति का शटडाउन लेना आवश्यक हो, तो संबंधित औद्योगिक इकाई को पहले ही सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोड बढ़ाने, ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने अथवा किसी अन्य तकनीकी समस्या की स्थिति में उद्योगपति सीधे उनसे अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
किसान प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में हुई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कठिन परिस्थितियों के दौरान किसी समय बिजली आपूर्ति में अस्थायी कमी करनी पड़ी, तो बाद में अतिरिक्त बिजली आपूर्ति देकर उसकी पूरी भरपाई की गई।
सी.एम.डी. ने कहा कि पावरकॉम बिजली वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए वितरण क्षेत्र की नई योजना (RDSS) के तहत बड़े पैमाने पर कार्य कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत बिजली ढांचे के रखरखाव, वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को और बेहतर तथा निर्बाध बिजली सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। डॉ. बसंत गर्ग ने दोहराया कि पावरकॉम उपभोक्ताओं की समस्याओं के समयबद्ध समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
औद्योगिक व्यापारियों के साथ हुई बैठक में CICU के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा, राहुल आहूजा, FICO के गुरमीत सिंह कुलार, फेज-8 इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के O.P. बसी, ATIU के पंकज शर्मा, इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन के के.के. गर्ग, नवयुग यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के इंदरजीत, ढंडारी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन (DIWA) के सतनाम मक्कड़, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अमरजीत चौहान, कक्का रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के रमेश गर्ग एवं कुलवंत सिंह, वरियम स्टील के अतुल गुप्ता, अरोड़ा आयरन एंड स्टील के रमिंदरपाल सिंह, बहादुरके रोड डाइंग एसोसिएशन के रजनीश गुप्ता एवं सुभाष सैनी, M.C. & पाइप प्लांट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अशोक शर्मा, कुमार स्पोर्ट्स के सुनील कुमार, अनंत स्टील, साहनेवाल के सुनील कपूर, चौहान फाउंडेशन के कीर्ति गर्ग, जुगियाना इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कुलदीप सिंह, फाल्कन इंडस्ट्री, आलमगीर के S.P. सिंह तथा AP रिफाइनरी के शिव गोयल सहित अन्य रिप्रेजेंटेटिव मौजूद थे।
किसानों के साथ हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जसविंदर सिंह एवं अमन ग्रेवाल, BKU Lakhowal के सुखवंत सिंह, Potato Growers Group के दिलबाग सिंह जोधां तथा किसान विंग के जगरूप सिंह सेखों अपने साथियों सहित उपस्थित रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here