पड़ोसी के कमरे में गई 5 साल की बच्ची, दरवाजा बंद कर उतारे कपड़े; रोने की आवाज सुन दौड़ी मां

Edited By Vatika,Updated: 05 Aug, 2026 11:11 AM

ludhiana rape news

थाना डाबा पुलिस ने आरोपी आकाशदीप सिंह पर पोक्सो एक्ट के तहत किया मामला दर्ज

लुधियाना (राज): शहर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक किराएदार ने खेल-खेल में गेंद लेने गई महज 5 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां ने आरोपी की घिनौनी करतूत को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी (उम्र 5 साल) बीते 4 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते उसकी प्लास्टिक की गेंद घर की छत से उछलकर पड़ोस में रहने वाले किराएदार आकाशदीप सिंह के घर में जा गिरी। मासूम बच्ची अपनी गेंद वापस लेने के लिए जैसे ही पड़ोसी आकाशदीप सिंह के कमरे में गई, तो आरोपी ने नीयत खराब करते हुए तुरंत अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

दरवाजा बंद होते ही कमरे के अंदर से मासूम बच्ची के जोर-जोर से रोने और चीखने की आवाजें आने लगीं। बेटी की आवाज सुनते ही मां तुरंत आरोपी के घर की ओर भागी। जब मां ने कमरे के अंदर जाकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। आरोपी आकाशदीप सिंह मासूम बच्ची के कपड़े उतारकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था। मां ने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया और आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!