Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2026 12:49 PM

कनाडा के कैलगरी से सामने आए एक कथित रैश ड्राइविंग के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है
पंजाब डेस्क: कनाडा के कैलगरी से सामने आए एक कथित रैश ड्राइविंग के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में एक पंजाबी युवक ट्रैफिक वाली सड़क पर अपनी कार्वेट कार को करीब 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसे डिपोर्ट करने की मांग उठाई है।
पोस्ट के अनुसार, कार चला रहे युवक की पहचान जस सिंह के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, वह पंजाब के किस इलाके का रहने वाला है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इंस्टाग्राम अकाउंट jas_singh_25 पर ये वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा की गई है, जिसमें कार का स्पीडोमीटर भी नजर आ रहा है। यहां तक कि कार के टायरों से धुआं निकालते हुए भी दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि इस तरह की खतरनाक ड्राइविंग से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कैलगरी पुलिस या किसी अन्य आधिकारिक एजेंसी की ओर से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है और न ही युवक के खिलाफ किसी कार्रवाई की पुष्टि हुई है।