Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2026 11:59 AM

सुबह एक स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा हो गया।
जलालाबाद (सुनील नागपाल): सुबह-सुबह आज स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चक सुखेरा से डिब्बीपुरा जाने वाले लिंक रोड पर आज सुबह एक स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल ले जा रही बस लिंक रोड पर एक गाड़ी को रास्ता देते समय अचानक धान के खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 13 बच्चे सवार थे। खुशकिस्मती से किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे में बस ड्राइवर का हाथ बस के नीचे आ गया, जिसे गांव वालों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि किसानों ने खेतों में सड़क के किनारे लगे बरम हटा दिए हैं। इस वजह से रास्ता देते समय अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां आपको बता दें कि यह लिंक रोड कागजों में करीब 22 फीट चौड़ा है, लेकिन असल में यह सिर्फ 11 फीट है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस ओर ध्यान दे और सड़क किनारे बैरियर बनवाए जाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here