सिंघू बॉर्डर पर किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Edited By Mohit,Updated: 13 Feb, 2021 05:06 PM

farmer died of heart attack on singhu border

दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में भाग ले रहे पंजाब के 72 साल के एक किसान की दिल............

चंडीगढ़ः दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में भाग ले रहे पंजाब के 72 साल के एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हरियाणा के सोनीपत के कुंडली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किसान हंसा सिंह (72) मोगा जिले के निवासी थे। 

पुलिस के मुताबिक सिंह की बृहस्पतिवार रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम किया गया। हजारों किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग को लेकर दिल्ली के हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश सीमा पर नवंबर से डेरा डाले हुए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!